रायबरेली : संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड न किए जाने के कारण वेतन रुका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कई अधिकारियों और चिकित्सकों द्वारा अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न किए जाने के कारण लगभग 3 दर्जन कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों से आज बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ नवीन चंद्र के द्वारा आज बुधवार को की गई कार्यवाही के संदर्भ में बताया गया कि शासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा तक अपनी संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

जिन कर्मचारियों ने निर्देश का पालन नहीं किया, उनके वेतन पर जनवरी के भुगतान को आज बुधवार को रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। हालांकि पहले यह सर्विस बुक में दर्ज होता था अब इसको सम्पदा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक अनुमान के मुताबिक करीब 3 दर्जन कर्मियों के वेतन रोके गए हैं जिसमे से कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं।

इस वेतन रोकने की कार्यवाही में एक लोचा भी है कि कुछ कर्मियों के अनुसार उन्होंने अपनी सम्पदा का विवरण लोड कर दिया था मगर पोर्टल पर वह शो नही हो रहा है। सीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि कितने चिकित्सकों व कर्मियों का वेतन रोका गया है, इसकी समीक्षा की जा रही है और अभी आधिकारिक रूप से किसी के नाम की पुष्टि नही की गई है। विभागीय कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारियों में हलचल का माहौल है। 

यह भी पढ़ें : UP Budget 2026: योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट

संबंधित समाचार