छत्तीसगढ़ के अधिकारी लखनऊ से सीखेंगे कूड़ा प्रबंधन, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भ्रमण और लेंगें प्रशिक्षण 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार,लखनऊ: छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी लखनऊ से कूड़ा प्रबंधन की तकनीक सीखेंगे। विभिन्न नगर निगमों के इंजीनियरों सहित कुल 36 अधिकारियों ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के शिवरी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भ्रमण करके कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया देखी।

रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज (आरसीयूईएस) ने क्लीन सिटीज एंड सैनिटेशन अचीवमेंट के अंतर्गत लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण दल का नेतृत्व (आरसीयूईएस) की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अंजुली मिश्रा एवं डॉक्यूमेंटेशन एक्सपर्ट प्रियंशा सिंह ने किया। इस मौके पर पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान एवं एसएफआई जितेंद्र वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्लांट की तकनीकी विशेषताओं, उपलब्धियों और संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर बैग में तमंचा लेकर पहुंचा छात्र: पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार