मेरठ: छात्रों को समर्थन देने पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- छात्र हॉस्टल में न रहें तो कहां जाएं?
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ कॉलेज में बीएनएम हॉस्टल खुलवाने की मांग पर अड़े छात्रों को गुरुवार देर रात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को सुना। राकेश टिकैत ने कहा कि छात्र हॉस्टल में न रहें तो कहां जाएं?
मेरठ कॉलेज का बीएनएम हॉस्टल लंबे समय से बंद है। छात्र लगातार हॉस्टल खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन हॉस्टल नहीं खोल रहा। इसलिए छात्र धरना दे रहे हैं। राकेश टिकैत आंदोलनरत छात्रों के साथ नीचे जमीन पर बैठ गए। टिकैत ने कहा कि हॉस्टल बातों से नहीं खुलते इसमें अंदर घुसना पड़ता है।
अगर सरकार, मैनेजमेंट, डीएम हॉस्टल नहीं खोलते तो छात्र कहां रहें, क्या ये किराए पर रहें। कहा कि छात्रों की मांग जायज है। कहा कि कॉलेज प्रबंधन, प्रशासन छात्रों को कमरे के किराए का पैसा दे दे, नहीं तो फिर हॉस्टल खोले।
