रुद्रपुर: सीलिंग भूमि के चिह्नीकरण के खिलाफ हुई महापंचायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फाजलपुर महरौला की सीलिंग भूमि पर चिह्नीकरण के विरोध में स्थानीय वाशिंदों की रविवार को महापंचायत हुई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। महापंचायत के दौरान विधायक ने कहा कि भूमि पर बसे लोग मेरा परिवार है और ध्वस्तीकरण की लड़ाई को लड़ा जाएगा। इसके लिए धामी सरकार और न्यायालय की भी शरण ली जाएगी।

विगत दिनों राजस्व विभाग की टीम ने फाजलपुर महरौला में बसे दुकानदारों और स्थानीय वाशिदों को नोटिस देकर चिह्नित करने की कार्रवाई की थी। जिसके बाद से ही स्थानीय लोगों में रोष है और सीलिंग की भूमि पर रजिस्ट्री होने के बाद भी नोटिस थमाने में हजारों लोग परेशान हैं।

रविवार की सुबह फाजलपुर महरौला फेस-5 स्थित प्रांगण में हजारों की तादाद में लोगों ने महापंचायत की। जिसमें रुद्रपुर के सत्ताधारी विधायक शिव अरोरा के अलावा कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक अरोरा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक आशियाना हो। ऐसे में सीलिंग की भूमि पर प्रशासन के इशारे पर रजिस्ट्री और दाखिला खारिज की गई और वर्ष 2017 का हवाला देते हुए राजस्व की टीम ने न्यायालय के आदेश पर पहले चरण में 1500 परिवारों को नोटिस दिए।

उन्होंने कहा कि जिंदगी भर की जमा पूजी लगाकर आशियाना बनाने वाले लोगों को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि रुद्रपुर विधानसभा का हर वार्ड और कॉलोनी उनका परिवार है। इसके लिए धामी सरकार से वार्ता करने के बाद विधिक सलाह लेने के बाद न्यायालय की शरण ली जाएगी और हर हाल में फाजलपुर महरौला को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व मेयर पति सुरेश को ली,पार्षद सुशील कुमार यादव, हरभजन सिंह,जीसी परगाई, विक्रात सक्सेना, हरीशचंद्र परंगाई, त्रिलोचन सिंह, राजवीर यादव, जितेंद्र कोली, सजीत सिंह, संजीत पाल सिंह,जसविं दर सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात