बहराइच : गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, युवक झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। हेमरिया गांव निवासी एक कारीगर आर्डर पर रात में लंच पैकेट बना रहा था। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। आग बुझाते समय युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत हेमरिया निवासी विनोद कुमार पात्र सीताराम कैटर्स का काम करते हैं। शनिवार रात 12 बजे वह आर्डर पर घर पर ही लंच पैकेट बना रहे थे।

लंच पैकेट बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। आग बुझाते समय कढाई का तेल और उठ रही लपटों से विनाद झुलस गया। भाई घसीटे ने बताया कि बंजारीमोड स्थित डाॅक्टर अनंतराम के यहां लंच पैकेट देना था। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

करंट लगने से युवक की मौत

जिले के धोबिहा गांव निवासी एक युवक रविवार को पेड पर चढकर पत्ते तोड रहा था। तभी डाल एचटी लाइन की चपेट में आ गई। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम धोबिहा निवासी 22 वर्षीय इशहाक अली पुत्र  रमजान अली गांव के नहर के पास एक पेड पर चढकर मवेशियों के लिए पत्ते तोड रहा था। पेड से एचटी लाइन छू रहा था। दोपहर में पत्ता तोडते समय डाल से एचटी लाइन छू गया। जिससे युवक को करंट लग गया।

करंट लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है। पेड़ की डाल एचटी लाइन छूने से हादसा हुआ है

संबंधित समाचार