बरेली: स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान इलेक्ट्रीशियन की मौत

बरेली: स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान इलेक्ट्रीशियन की मौत

थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी विकास सिंह (26) टयूलिप ग्रैंड में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता था।

बरेली, अमृत विचार। स्कूटी से नौकरी करने जा रहे इलेक्ट्रीशियन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है मामला ?
थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी विकास सिंह (26) टयूलिप ग्रैंड में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता था। बीती रात वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए स्कूटी से अपने घर से निकला। जैसे ही वह सौ फुटा रोड पर पहुंचा, उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 

उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती और एक बेटे को छोड़ गया। पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें : बरेली: रात्रि गश्त पर जा रहे दारोगा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत