आगरा : रक्षामंत्री बोले, दुनिया में आपदा से निपटने में भारत बनेगा सबका गुरू
अमृत विचार, आगरा। आसमान पर ताजनगरी में फाइटर प्लेन की गर्जना सुनी पड़ी। युद्ध अभ्यास करते हुए इंडियन एयर फोर्स का शौर्य कुहासे मौसम में दिखाई पड़ा। युद्ध अभ्यास को देखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे। इस दौरान रक्षामंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि फाइटर प्लेन का शौर्य देखकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।
नवनिर्माण राह में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। दुनिया से आपदा से निपटने के लिए भारत सबका गुरू बनेगा। कहा कि अगर भारी तादाद में लोग नाव में सवार है और उसमें छोटा से छेद हो जाए तो किसी एक की जिम्मेदारी नहीं होती कि वह अकेला बचाव कार्य करे, बल्कि यह सभी की जिम्मेदारी होती है कि वह नाव के छेद को भरने का काम करें।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश हर तरीके की आपदा से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। देश में सुरक्षा लगातार बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान परिवेश में किसी भी तरीके की दैवी आपदा से निपटने का पुख्ता प्लान होना जरूरी। उन्होंने कहा कि सुनामी या फिर भूकंप जैसे अन्य आपदाग्रस्त देशों की हर तरीके से भारत मदद करेगा। अगर समय रहते आपदा की जानकारी हो तो बचाव कार्य शुरू किया जा सकता है।
युद्धाभ्यास कार्यक्रम में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, ब्रुनेई, लाओस, कंबोडिया देशों के डेलीगेट्स भी मेगा शो का हिस्सा बनें। इस दौरान आकाश गंगा की टीम ने 1000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट की मदद से जंप की। इस करतब के जरिये यह समझाने का प्रयास किया गया कि आपदा के वक्त कैसे रेस्क्यू करना है।
वहीं, आगरा एयर फोर्स स्टेशन से सुखोई, चिनूक, चीता हेलीकॉप्टर, आईएल-76, एएन-32 फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी। इसके अलावा सी- 17 ग्लोबमास्टर, सर्विलांस हेलीकॉप्टर डॉनियर, प्रचंड लाइट कॉमबैट हेलीकॉप्टर और सीवन- 30 मालवाहक विमान भी हवा में कलाबाजी दिखा रहे थे।
