'चिपको आंदोलन' पर आधारित किताब को कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

मनीषा चौधरी द्वारा हिंदी भाषा में लिखी किताब की अनुवादित कृति 'द चिपको मूवमेंट : अ पीपुल्स हिस्ट्री' को इस पुरस्कार के लिए चयनित आधुनिक भारतीय इतिहास और विविध विषयों पर आधारित पांच किताबों में से चुना गया है। 

बेंगलुरु। वन संरक्षण के लिए लोकप्रिय अभियान 'चिपको आंदोलन' पर आधारित एक किताब को गुरूवार को कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2022 का विजेता चुना गया। यह किताब इतिहासकार-वन संरक्षण कार्यकर्ता शेखर पाठक ने लिखी है।

मनीषा चौधरी द्वारा हिंदी भाषा में लिखी किताब की अनुवादित कृति 'द चिपको मूवमेंट : अ पीपुल्स हिस्ट्री' को इस पुरस्कार के लिए चयनित आधुनिक भारतीय इतिहास और विविध विषयों पर आधारित पांच किताबों में से चुना गया है। 

ये भी पढ़ें:-तीन से चार दिसंबर तक चलेगा 'चंबल लिटरेरी फेस्टिवल'

कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज किसी भी देश के लेखक को आधुनिक या समकालीन भारत पर लिखे उत्कृष्ट कथेतर साहित्य के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। विजेता का चयन राजनीतिक वैज्ञानिक नीरजा गोपाल जायल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय जूरी ने किया।

विजेता पुस्तक पर जूरी ने कहा कि यह एक ऐसे विद्वान द्वारा चिपको आंदोलन का सर्वोत्तम इतिहास है जिन्होंने व्यावहारिक तौर पर इसे जिया। यह ऐसी किताब है जो स्थानीय समुदायों खासतौर से महिलाओं की आंखों से आंदोलन की कहानी बयां करती है। इस पुरस्कार का नाम कमलादेवी चट्टोपाध्याय के नाम पर रखा गया है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, महिला आंदोलन, शरणार्थियों के पुनर्वास और हस्तशिल्प के पुनरुद्धार में काफी योगदान दिया। 

ये भी पढ़ें:-मराठी लेखक नागनाथ कोतापल्ले का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी