संसद परिसर में तीखी नोकझोंक, राहुल गांधी ने मंत्री रवनीत बिट्टू को बताया 'गद्दार'

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली जब संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें 'गद्दार' कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को 'देश के दुश्मन' बताया।

यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट घटी, जब वहां वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर आए हैं।

इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है...मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।'' इस पर बिट्टू ने कहा कि ''ये देश के दुश्मन हैं।'' राहुल गांधी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू से हाथ मिलाने का प्रयास किया, हालांकि भाजपा नेता ने हाथ नहीं मिलाया और सीधे संसद भवन के अंदर चले गए।

संबंधित समाचार