सरकार ने दिव्यांगों के लिए अवसर निर्माण की कई पहल की : PM Modi

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर कहा कि उनकी सरकार ने दिव्यांग जनों के लिए अवसर पैदा करने के वास्ते कई पहल की हैं। मोदी ने 'दिव्यांग' जनों के धैर्य और उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। 

उन्होंने ट्वीट किया, हमारी सरकार पहुंच पर समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है, जो कि प्रमुख कार्यक्रमों और अगली पीढ़ी के बुनियादी निर्माण में परिलक्षित होती है। मैं दिव्यांग जनों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा।

दिव्यांग जनों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और संसाधन जुटाने के वास्ते तीन दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने म्हाडा विधेयक को दी मंजूरी, CM शिंदे बोले- बड़ी राहत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अयोध्या रवाना होने से पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप, देखें Video
नाइजीरिया के लासा डे सेकेंडरी स्कूल पर हमला, बंदूकधारियों ने किया छात्रों का अपहरण, 3 की मौत
UP Electricity Bill Relief: जुलाई में बिजली बिल होगा सस्ता, उपभोक्ताओं को मिलेगा 358 करोड़ रुपये का फायदा
Stock Market Today : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान; बिकवाली से आईटी, ऑटो सेक्टर पर दबाव
UPTET Admit Card 2026: आज डाउनलोड करें टीईटी का एडमिट कार्ड, जानें डायरेक्ट प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स