Transfer: यूपी पुलिस में तबादला, लखनऊ समेत इन जिलों के बदले IPS अफसर, मिली ये जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : यूपी में योगी सरकार ने बुधवार को 24 आईपीएस अफसरों का बड़ा तबादला किया है। यह फेरबदल UP पुलिस में बड़े स्तर पर रणनीतिक बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव (गृह) द्वारा जारी आदेश से हुआ है। इसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत 11 जिलों के एसएसपी-एसपी शामिल हैं, जहां पुलिस कप्तान बदले गए हैं, उनमें गोरखपुर, मेरठ, जौनपुर, सहारनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, मिर्ज़ापुर, बस्ती आदि प्रमुख हैं। कुछ SP को DIG पद पर प्रमोशन भी मिला है।

लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

नोएडा के लिए संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को भेजा गया है।

वहीं कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों के कप्तान भी बदले हैं।

लखनऊ जोन का ADG अयोध्या IG प्रवीण कुमार को बनाया गया।

इसी तरह ट्रांसफर में संभल-गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट है जिन्हे ADCP का पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई। 

ये भी पढ़ें :
खेतों की मिट्टी बीमार, आम के बाग बचाए जान...किसान ऐसे करें इससे बचाव, एक्सपर्ट से जानें उपाय

संबंधित समाचार