दिल्ली के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, तीन घायल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दुर्घटना की सूचना सुबह 7:05 बजे मिली। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार पांच लोग दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

ये भी पढ़ें : 
सरकार ने खोला खजाना, 250 करोड़ से रामनगरी के पर्यटन की बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत, सोलर सिटी के लिए 100 करोड़ 

 

 

 

 

संबंधित समाचार