जब वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर लगाई थी रोक, जानें चार दिसंबर का इतिहास
नई दिल्ली। क्या कोई समाज किसी ऐसी घटना की कल्पना कर सकता है, जिसमें पति की मौत के बाद उसकी जीती जागती पत्नी को भी जलने के लिए मजबूर किया जाए और इसे प्रथा का नाम देकर सही भी ठहराया जाए। सती प्रथा एक ऐसी ही कुप्रथा थी, जिसमें पति के निधन के बाद उसकी पत्नी को उसकी चिता में जीते जी झोंक दिया जाता था और भारत में व्याप्त इस कुप्रथा को खत्म करने का श्रेय अंग्रेज वायसराय विलियम बेंटिक को जाता है, जिन्होंने चार दिसंबर 1829 को सती प्रथा पर रोक लगा दी। लॉर्ड बेंटिक भारतीय समाज से तमाम बुराइयां खत्म करने के हिमायती थे और उन्होंने नवजात कन्या वध की कुप्रथा का भी अंत किया था।
ये भी पढ़ें- आज का इतिहास, 03 दिसंबर: भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया कहर
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1748-फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म।
1860-गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1888-इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।
1910-भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म।
1910-हिंदी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म।
1919-भारत के प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म।
1952-इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959-भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1962-हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन।
1971-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971-भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977-मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984-हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995-अमेरिका डेविस कप में चैंपियन बना।
2003-अशोक गहलोत 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
2004-पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड चुना गया।
2006-फिलीपींस के एक गाँव में आये तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008-प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012-सीरिया में हुए मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
ये भी पढ़ें- आज का इतिहास, 02 दिसंबर: मुंबई में हुई थी गेटवे ऑफ इंडिया की एंट्री, UAE का हुआ था जन्म
