आज का इतिहास, 02 दिसंबर: मुंबई में हुई थी गेटवे ऑफ इंडिया की एंट्री, UAE का हुआ था जन्म
दरअसल, गेटवे ऑफ इंडिया की स्थापना गुलाम देश को उपकृत करने आज ही के दिन 2 दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी का धन्यवाद अदा करने और उनकी यात्रा की याद में किया गया था।
नई दिल्ली। मुंबई का नाम सुनते ही जहन में गेटवे ऑफ इंडिया की छवि सामने आती है। इस शहर में घूमने के लिए जाने वाले गेटवे ऑफ इंडिया का दीदार जरूर करते हैं। इसकी स्थापत्य कला और भव्यता हर किसी को प्रभावित करती है। इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी स्थापना क्यों की गई थी।
दरअसल, गेटवे ऑफ इंडिया की स्थापना गुलाम देश को उपकृत करने आज ही के दिन 2 दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी का धन्यवाद अदा करने और उनकी यात्रा की याद में किया गया था। देश की आर्थिक राजधानी में समुद्री मार्ग के प्रवेश द्वार के तौर पर गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण किया गया था। इस गेट की ऊंचाई 26 मीटर है। इसका निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट जॉर्ज विंसेंट की अगुवाई में 1924 में पूरा कराया गया था। ये तो बात थी गेटवे ऑफ इंडिया की, लेकिन 2 दिसंबर इससे इतर भी कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रह चुका है।
2 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं
1804 : आज ही के दिन नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई थी।
1911 : जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा व रानी बने। उनके बंबई (अब मुंबई) आगमन की याद में गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की. फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
1981 : अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1989 : विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली थी।
2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्धापराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई थी।
2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल हुए थे।
2020 : देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 62 लाख से ज्यादा हो गई थी।
ये भी पढ़ें : Video: बिन बुलाए MBA वाले मेहमान से धुलवाए बर्तन, शादी में करने गया था पेट पूजा
