महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता मामले में आंध्र अनुकरणीय राज्यों में से एक: मुर्मू

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

विजयवाड़ा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के मामले में आंध्र प्रदेश अनुकरणीय राज्यों में से एक है। मुर्मू ने यहां आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने के बाद यह बात कही। उन्होंने इस संदर्भ में कवयित्री मोल्ला को याद किया, जिन्होंने एक अद्भुत महाकाव्य मोल्ला-रामायण की रचना की थी। राष्ट्रपति ने महिलाओं की प्रगति और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भागीदारी के लिए कई प्रयास करने वाली दुर्गाबाई देशमुख को भी याद किया।

ये भी पढे़ं- MCD Election : सियासत गरम, चुनाव आयोग के पास पहुंची BJP और AAP, एक दूसरे पर लगाया 'धांधली' का आरोप

साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश की बहू सरोजिनी नायडू को भी याद किया। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह में अग्रणी भूमिका निभाई है और वह स्वतंत्र भारत में किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया।

मुर्मू ने कहा कि आंध्र की भूमि को गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, वंशधारा और नागावली जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इन नदियों ने आंध्र प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को भी जीवन शक्ति दी है। उन्होंने सभी नागरिकों से हमारी नदी-माताओं की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहने का आग्रह किया। 

ये भी पढे़ं- 10 साल की बच्ची को बनाया था शिकार, रेप के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

 

संबंधित समाचार