Bareilly : बजरंग दल ने चर्च के बाहर बैठकर पढ़ी हनुमान चालीसा, नारेबाजी भी की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बजरंग दल के करीब 15 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल गिरिजाघर के गेट पर प्रदर्शन किया। चर्च के बाहर मुख्य गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च की ओर आयोजित क्रिसमस महोत्सव में हिंदू धर्म और समाज को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक नाटक में हिंदू धर्म को नकारात्मक रूप में दिखाया गया। कार्यक्रम में घटनाओं को इस तरह से पेश किया गया जैसे नारी पर अत्याचार केवल हिंदू समाज में होते हैं।

आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मौजूद करीब 90 प्रतिशत बच्चे और उनके अभिभावक हिंदू परिवारों से थे। इसके बाद भी यह कार्यक्रम प्रस्तुत कर मजाक बनाया गया। प्रदर्शन के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी आशुतोष शिवम को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म