Bird Flu: जापान में बर्ड फ्लू का प्रकोप, मारी जाएंगी तीन लाख से ज्यादा मुर्गियां

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

टोक्यो। जापान के एची प्रान्त में बर्ड फ्लू फैलने के कारण करीब 310,000 मुर्गियां मारी जाएंगी। क्योदो न्यूज एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पिछले 11 सालों में यह पहला प्रकोप है। एची में एक फार्म पर रविवार को कर्मचारियों ने अचानक बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां देखी।

 इन तेरह मरी हुई मुर्गियों में से छह बर्ड फ्लू से पीड़ित पाई गई। क्योदो के अनुसार, बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच कागोशिमा के प्रांत में 34,000 मुर्गियां मारी गईं। पिछले हफ्तों में जापान ने ओकायामा, कागावा, मियागी, आओमोरी, वाकायामा, टोटोरी, कागोशिमा प्रांतों के साथ-साथ होक्काइडो द्वीप पर बर्ड फ्लू का प्रकोप दर्ज किया है। गत 28 अक्टूबर को सीजन के पहले प्रकोप के बाद से देश में कुल मिलाकर लगभग 33 लाख मुर्गियां मारी जा चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें:- 'कोई तानाशाही नहीं, कोई सेंसरशिप नहीं', अमेरिका में चीनी प्रदर्शन की गूंज... व्हाइट हाउस के पास लगाए नारे

संबंधित समाचार