बरेली: सीएम के कार्यक्रम में काले कपड़ों पर प्रशासन की रहेगी नजर, IG-SSP ने दिए दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  प्रबुद्ध जनसम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसको लेकर जिले में अन्य जनपदों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज बरेली ग्राउंड में एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, आईजी डॉक्टर राकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों व ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि किस तरह से रूट डायवर्जन किया जाएगा।

सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसके लिए छह एसीओ, 16 सीओ व 60 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर समेत 12 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान एसएसपी ने सभी को ब्रीफिंग के दौरान उनके ड्यूटी क्षेत्र के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पहले से अपने कार्यक्षेत्र को जाकर देख लें ताकि बाहर से आए अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। 

इसके साथ ही रूट पर सही से ड्यूटी करने की सलाह दी गई। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल चलाते पाया गया तो सख्त कार्यवाही की हिदायत दी गई। साथ ही उन्होंने मंच की सुरक्षा से लेकर जनता के आगमन के दौरान विशेष सतर्कता देने को कहा। उन्होंने साफ निर्देश दिया की चाहे वह भाजपा का ही कार्यकर्ता क्यों न हो उसके लिए काले कपड़े में आने की परमिशन नहीं दी जाएगी। कोई भी काले रूमाल या झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर नहीं जाएगा। रास्ते में अतिक्रमण को लेकर भी उन्होंने साफ हिदायत दी। सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड के साथ ही तैनात रहने की सलाह दी गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

PGI में डॉक्टरों की 98 नई भर्ती के लिए 28 तक जमा होंगे आवेदन... 41 विभागों में खाली पद, आरक्षित वर्ग के लिए विशेष अवसर
फीडबैक, शिकायतों के निस्तारण और स्कूलों में जागरूकता पर जोर... स्वच्छ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना की तैयार
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के आवेदनों का सत्यापन शुरू
वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि...CM योगी ने दिए सख्त निर्देश: संवेदनशील क्षेत्रों में विकास अब वैज्ञानिक मानकों और पर्यावरण संतुलन के साथ होगा
Moradabad: पेनल्टी टैरिफ रिफंड का निर्णय निर्यातकों के लिए नया अवसर