हरदोई में कई इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले, बदले मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता   

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जारी बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच हरदोई जिले में भी मौसम ने अचानक करवट ले ली। लखनऊ और उन्नाव से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। आसमान पर काले घने बादलों की मोटी परत छा गई और बर्फीली हवाओं ने ठंड व गलन बढ़ा दी। 

कछौना और संडीला क्षेत्र में सुबह तेज बारिश हुई, जबकि बेहंदर ब्लॉक के उन्नाव सीमा से लगे गांव बिरौली, सिरौली और रसूलपुर ब्राह्मणान में ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को सफेद चादर में ढक दिया। 

तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें :
नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर बिगड़ेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फ़बारी... दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी के जिलों में बारिश का अलर्ट

संबंधित समाचार