अयोध्या : अवध विश्वविद्यालय के पांच छात्रों को चार लाख का पैकेज
एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकाम के छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव में लिया हिस्सा
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध व उद्यमिता विभाग में बुधवार को गुरुग्राम की कम्युनिटी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया।
इसमें एमबीए (समस्त ब्रांच), बीबीए, बीसीए, बीकाम के छात्रों का साक्षात्कार हुआ। कंपनी की ओर से कुल 15 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें 10 छात्रों का चयन इंटर्नशिप के लिए किया गया। वहीं मैंनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए पांच छात्रों का चयन चार लाख के पैकेज पर किया गया।
प्लेसमेंट के लिए एमबीए के सुधांशु, दिव्यांशी, अविनाश, एमबीए टूरिज्म की ज्योतिमा और बीबीए के आकाश का चयन हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने छात्रों को बधाई दी।
कंपनी के एचआर मैनेजर अंकुर शर्मा, संजय झाकर व उनकी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी प्लेसमेंट ड्राइव होता रहे। प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. श्रीश अस्थाना, डॉ. दीपा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : एमसीडी में जीत से गदगद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
