Prayagraj News : SRN Hospital में वकील और डॉक्टरों के बीच चले लात घूसे, परिसर में मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में बुधवार सुबह डॉक्टरों और वकीलों के बीच हुयी कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। दरअसल, आज सुबह एक घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान इलाज को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। महिला अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में उनके साथ अभद्रता की गई। उनका कहना है कि उन्हें बाल पकड़ कर घसीटा गया और पीटा गया। पुलिस आयुक्त सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि सुबह साढे छह बजे एसआरएन अस्पताल में एक महिला जागृति शुक्ला अपना इलाज कराने के लिए आई थी। इलाज कराने को लेकर कुछ डॉक्टरों और पेशेंट के बीच आपस में वाद-विवाद हुआ। इसके चलते दोनों पक्षों में आपस में वाद-विवाद और मारपीट भी हुई है।

मौके पर सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों पक्षों को शांत कराया गया है। इस बीच घायल वकील जागृति को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। भाई अभिषेक शुक्ला ने बताया कि उनकी बहन जागृति शुक्ला का सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची थी मगर अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने उनका इलाज करने की बजाय अभद्रता की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बीएचयू प्रश्न पत्र विवाद : अजय राय बोले- नफरत और विभाजन की राजनीति से शिक्षा संस्थानों को दूर रखा जाना चाहिये
India-Estonia Relations: पीएम मोदी का इंतजार कर रहा है यह यूरोपीय देश, द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए कही बड़ी बात
Ahaan Panday : पहली बार स्क्रीन पर डांस करते नजर आएंगे अहान पांडे, 'सैयारा' के इंटेंस लुक के बाद दिखेगा रोमांटिक डांसर अंदाज
अमल क्लूनी पुरस्कार विजेता नैना को डीएम ने किया सम्मानित, बहराइच की बेटी ने लंदन में बढ़ाया देश का मान
गोरखपुर में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप : हीट्स मुकाबलों में यूपी का शानदार प्रदर्शन, इन खिलाड़ियों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह