बरेली: 35 प्रशिक्षणार्थियों ने सीखा ब्यूटी पार्लर प्रबंधन

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

बरेली, अमृत विचार। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से चल रहे ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन किया गया। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 35 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण से भविष्य के उद्यमी तैयार किए जा रहे हैं।

वहीं, एलडीएम मुख्य प्रबंधक सुषमा के ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद वित्तीय सहायता के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक विनय कुमार पृष्टी ने प्रशिक्षणार्थियों को ऋण दिलाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - बरेली: हिमाचल व उत्तराखंड की बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अभ्युदय योजना से निखरी प्रतिभा, UP की बेटियों ने UPSC में दर्ज कराई उपस्थिति, इन अभ्यर्थियों ने बढ़ाया राज्य का मान
ग्रीन कॉरिडोर नहीं "बर्बाद कॉरिडोर" बनाया... अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 2027 में शुरू होगा असली विकास
लखनऊ : दीक्षांत परेड में 119 प्रशिक्षुओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ, कारागार मंत्री ने दी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सीख
प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा
Bareilly: नगर निगम ने यूपीआई से टैक्स वसूली में तोड़ा रिकॉर्ड, खजाने में बरसे 100 करोड़