Bareilly : वायुसेना के अफसर से 6.50 लाख ठगे, बेटी का केस लड़ने के नाम पर लिए थे रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी का केस लड़ने के नाम पर दो लोगों ने वायुसेना के एक अफसर से 6. 50 लाख रुपये ठग लिए। समझौता करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। शिकायत पर इज्ज्तनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नार्थ सिटी पीलीभीत बाईपास रोड निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर बरेली में तैनात हैं। उनकी बेटी की ससुरालियों से मुकदमेबाजी चल रही है। उसे राकेश प्रजापति ने अधिवक्ता अनिल कुमार से 11 अक्टूबर 2024 को मिलवाया था। केस की कुछ शर्त के साथ वकील कराया। जिसमें कहा गया कि 6 से 8 माह में केस को पूरा कर देंगे। जिसमें कहा गया कि उनका पूरा खर्च दिलवाएंगे। दूसरी पार्टी पर मानहानि का केस भी दर्ज कराएंगे। 

केस के फीस 6.50 लाख रुपये बताई गई। जिसमें से उन्होंने 4 लाख 70 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद वकील ने अन्य दो केस के लिए एक लाख 60 हजार रुपये लिए। 11 माह बाद उसने राकेश को बताया कि अभी तक वकील ने केस में वकालत नामा भी नहीं लगाया है। उसने कहा कि वह आपके रुपये वापस दिला देंगे। अनिल वकील नहीं हैं। उसके बाद 11 नवंबर 2025 को उसने इज्ज्तनगर थाने में तहरीर दी। इसपर अनिल ले अपना खर्च काटकर 3 लाख 85 हजार रुपये देने का समझौता कर 22 दिसंबर 2025 को रुपये देने का वादा किया, लेकिन उसे कोई पैसा नहीं दिया गया। पुलिस ने राकेश प्रजापति और अनिल कुमार निवासी आशीष रॉयल पार्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार