Bareilly : कैफे में मारपीट करने वाले ऋषभ को किया जिला बदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैफे में नर्सिंग छात्रा के जन्मदिन पार्टी में मारपीट, हंगामा और तोड़फोड़ करने के मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर को सुभाषनगर पुलिस ने बुधवार को छह माह के लिए जिला बदर किया है। उसे पुलिस टीम बदायूं सीमा पर छोड़कर आई। हिदायत दी है कि अगर जिले की सीमा में दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित कैफे में 28 दिसंबर को एक नर्सिंग छात्रा दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी मनाने पहुंची थी। उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ थे। युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर ऋषभ ठाकुर साथियों के साथ कैफे पहुंचा था। ऋषभ ने खुद को एक हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी बताते हुए वहां तोड़फोड़ और कैफे संचालक शैलेंद्र गंगवार व दूसरे समुदाय के युवकों से मारपीट की थी। 

सुभाषनगर निवासी ऋषभ, दीपक पाठक समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ऋषभ ठाकुर ने पिछले माह ही कोर्ट में सरेंडर किया था। अब जमानत पर बाहर आने के बाद सुभाषनगर पुलिस ने उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ऋषभ को जिला बदर करके बदायूं की सीमा पर छोड़ा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता