Uttar Pradesh में GST विभाग की छापेमारी पर 72 घंटे की लगी रोक

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में हो रही  जीएसटी विभाग की छापेमारी पर फिलहाल  लगाम कस दी गई है। योगी सरकार ने अगले 72 घंटे तक के लिए जीएसटी विभाग की छापेमारी को रोकने का आदेश दिया है।

जीएसटी विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ चुका था। तमाम जिलों में व्यापारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे थे। व्यापारियों का आरोप था कि जीएसटी विभाग के अधिकारी उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से प्रदेश स्तर पर जीएसटी विभाग की छापेमारी बदस्तूर जारी थी। इस छापेमारी से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया था। लिहाजा व्यापारियों ने बाजारों को बंद रखना उचित समझा। व्यापारी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करने लगे।

इस छापेमारी से निजात पाने के लिए व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। हालांकि सीएम ने आश्वसन देते हुए कहा कि किसी व्यापारी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वहीं व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा था कि वह अपनी दुकानों को खोलें, दुकान बंद करके भागे नहीं और डटकर मुकाबला करें।

यह भी पढ़ें:-खबरदार ! निगरानी दस्ता कर रहा है निगरानी

संबंधित समाचार