अरुणाचल प्रदेश: तवांग में घायल हुए भारतीय सेना के 6 जवान गुवाहाटी सैन्य अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

गुवाहाटी। अरूणाचल प्रदेश के तवांग में नौ दिसंबर को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई झड़प के दौरान घायल हुए भारतीय सेना के छह जवानों को एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित सेना के 151 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि घायल जवानों को नौ दिसंबर की दोपहर तवांग से एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय और चीनी सैनिक के बीच नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी ) पर झड़प हुयी थी। प्राप्त रिपोर्ट में इस दौरान दोनों देशों के जवान घायल हुए थे। पीएलए के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में एलएसी को पार किया।

 इस दौरान भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और दृढ़ तरीके से उनका मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद दोनों पक्ष तुरंत पीछे हट गए। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में झड़प के बाद भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह पहली कथित झड़प है।

ये भी पढ़ें- भारत की सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता को खुलेआम चुनौती दे रहा है चीन, सरकार ‘मूकदर्शक’: मल्लिकार्जुन खड़गे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हज-2026: पासपोर्ट जमा करने की बाध्यता खत्म, यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी, फ्लाइट बुकिंग के लिए पोर्टल सुविधा
अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु कर चुके रामकोट की परिक्रमा, सभी बड़े मंदिरों से गुजरती है यात्रा 
वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन-पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में लिया भाग 
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: इसी सप्ताह घोषित होंगी सभी जिला कमेटियां, तीन दिन मैराथन बैठकें, सीएम योगी भी होंगे कोर कमेटी में शामिल
Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के इन जिलों में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश; आंधी-बारिश का डबल अटैक