Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के इन जिलों में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश; आंधी-बारिश का डबल अटैक
कानपुर। यूपी के मौसम में अचानक बदलाव आया है। आज सुबह मौसम सुहाना हो गया। दिन में लोगों ने अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर रखी। तेज हवाओं के बीच जोरदार बारिश हुई जिससे आम जनजीवन में लोगों को दिक्क्तों का भी सामना करना पड़ा। कई लोग अपनी दोपहिया वाहन को खड़ा कर बारिश से बचते नजर आये। जगह जगह पानी भरने लगा। गाड़ियों की रफ़्तार में भी मानों ब्रेक लग गया था। ताज बारिश के बीच गर्मी से भी लोगों को निजात मिलती दिखी।
कानपुर में बदला बदला दिखा मौसम
इसके अलावा यूपी के औद्याेगिक नगर कानपुर की सुबह शुक्रवार को आसमान से घिरे बादलों और हल्की फुहारों से हुयी। मौसम में आये बदलाव से लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज सुबह का तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा में नमी का स्तर 25 प्रतिशत के आसपास रहा। मौसम में आया फौरी बदलाव पहाड़ी क्षेत्रों में हुयी बर्फवारी और हवा के कम दवाब के क्षेत्र के कारण हुआ है।
अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं। इस दौरान छिटपुट बौछारें गिरने का अनुमान है। उन्होने बताया कि अगले सप्ताह से तापमान में एक बार फिर बढोत्तरी के आसार हैं और अगले पांच छह दिनो में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को तपिश सताने लगेगी।
आज तेज हवा के साथ हल्की बारिश व ओले गिरने की संभावना
रामनगरी में आज 20 मार्च को मौसम में बदलाव की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरने की आशंका जताई है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे, जो पूरे दिन बने रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज होने की संभावना है। बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से जुड़ा हुआ है, जो उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओले का कारण बन रहा है।
