यूपी में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने का सुनहरा मौका! 1 अप्रैल से शुरू ऑनलाइन आवेदन, 20 जिलों में खुलेंगे कुल 32 नए केंद्र

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में योग्य चालकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 20 जिलों में 32 प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर) स्थापित करने के लिए पहली अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

राज्य परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने गुरुवार को बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल विकसित किया है, जहां इच्छुक और पात्र आवेदक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से स्वीकार किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पोर्टल आधारित व्यवस्था लागू की गई है।

बलिया में सबसे ज्यादा खुलेंगे चार केंद्र

रिक्तियों की बात करें तो बलिया में सबसे अधिक 4 केंद्र खोले जाएंगे। कानपुर नगर और बदायूं में 3-3, जबकि महराजगंज, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बलरामपुर में 2-2 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा रामपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, बहराइच, फर्रुखाबाद, चंदौली, फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट और श्रावस्ती में 1-1 केंद्र खोले जाएंगे।

संबंधित समाचार