International Friendship Day 2020: जानें इतिहास और कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोस्ती हमारी जिंदगी में अहम भूमिका अदा करती है। एक सच्चे दोस्त के बिना जिंदगी बोरिंग लगने लगती है। ऐसे ही सच्चे दोस्तों की याद में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल दोस्ती का यह त्योहार 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। जबकि इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे …

दोस्ती हमारी जिंदगी में अहम भूमिका अदा करती है। एक सच्चे दोस्त के बिना जिंदगी बोरिंग लगने लगती है। ऐसे ही सच्चे दोस्तों की याद में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल दोस्ती का यह त्योहार 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। जबकि इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे आधिकारिक तौर पर हर साल 30 जुलाई को  ही मनाया जाता है। इस दिन दोस्तों के लिए गिफ्ट्स खरीदना, पार्टी करना, दोस्तों को स्पेशल मैसेजेस भेजना और आउटिंग की जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस दिन की शुरुआत कब और कैसे हुई थी। चलिए हम आपको बताते है आखिर कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरूआत।

फ्रेंडशिप डे का इतिहास
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1958 में हुई थी। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया। हालांकि, भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल भारत में फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा।

कई देश इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित तारीख से पहले या फिर बाद में मनाते हैं। भारत में, फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ओहियो में, फ्रेंडशिप डे 9 अप्रैल को मनाया जाता है, जबकि नेपाल में यह 30 जुलाई को मनाया जाता है।

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1935 में अमेरिका से हुई थी। अगस्त के पहले रविवार को अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था। जिसकी याद में उसके एक दोस्त ने सुसाइड कर लिया था। तभी से उस दिन को सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।