छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस से जुड़े एक नेता की सशस्त्र लोगो ने आज शाम गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के थाना सकरी के तुर्काडीह बाईपास पर शाम को लगभग साढ़े चार बजे कार में बैठे कांग्रेस से जुड़े नेता संजू त्रिपाठी(38) पर सशस्त्र लोगो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh में Reservation पर CM बघेल बोले- भाजपा आरक्षण विरोधी है

गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक एवं बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए,और हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई पर पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नही मिली। मृतक के किसी राजनीतिक दल से नही जुड़े होने का दावा किया हैं। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की मौत