प्रयागराज: विधायक पूजा पाल के खिलाफ NBW जारी, जानिये क्या है मामला  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बाहुबली अतीक अहमद पर लगे गैंगस्टर मामले में विधायक पूजा पाल के गवाही देने के लिए न पहुंचने पर उनके खिलाफ आज गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। 

बताते चलें कि अतीक अहमद के खिलाफ सन 2008 में धूमनगंज में दर्ज हुए गैंगस्टर केस में विधायक पूजा पाल सरकारी गवाह हैं। उनकी गवाही के लिए कोर्ट ने उन्हें समन किया था लेकिन वह पेश नहीं हुईं तो कोर्ट ने जमानती और फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वह समन और जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं हुईं। इसे देखते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले में 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें - आजमगढ़: Nonveg का पैसा मांगा तो दबंगों ने फूंक दिया ढाबा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

माह-ए-मुबारक : रमजान से पहले बरेली के हाफिजों की देश विदेश में हो रही मांग
प्रदेश में दलहन उत्पादन को मिलेगा नया संबल, कृषि मंत्री शाही ने केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का जताया आभार
सवर्णों के साथ सर्वजन समीकरण साधने की कवायद में बसपा, मायावती ने तैयार किया मिशन 2027
सरकारी विभाग उत्पीड़न करें तो SHRC दिलाएगा न्याय, बोले ब्रजभूषण- पुलिस के अलावा राजस्व, बिजली, श्रम समेत सभी विभागों के पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा के हंगामे की तैयारी... अखिलेश ने उठाए कई गंभीर मुद्दे