थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर सुपरहिट! सारा अर्जुन की फिल्म 'यूफोरिया' ने डिजिटल पर मचाया धमाल, मिली 8 IMDb रेटिंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबई: इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है, थिएटर में बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'यूफोरिया', जिसमें लीड रोल में हैं युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन।

थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.87 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसका बजट करीब 3 करोड़ रुपये था। लेकिन अब ओटीटी पर पहुंचते ही फिल्म ने कमाल कर दिया है।

ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म currently ETV Win पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। यह तेलुगु, तमिल और हिंदी डब्ड वर्जन में उपलब्ध है। IMDb पर फिल्म को 8 रेटिंग मिल चुकी है और यह प्लेटफॉर्म की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।

कहानी क्या है?

‘यूफोरिया’ एक सोशल थ्रिलर ड्रामा है, जो मुख्य रूप से एक टीनएज लड़की चैत्रा (सारा अर्जुन) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आम टीनएजर को जीवन की कड़वी सच्चाइयों, मानसिक दबाव, सामाजिक अपेक्षाओं और पहचान के संकट का सामना करना पड़ता है। 

कहानी में एक गंभीर घटना होती है, जिसमें चैत्रा के साथ कुछ नाबालिग लड़के शामिल होते हैं। ग्रुप का लीडर विकास (विग्नेश गाविरेड्डी) है। बाद में विकास की मां को जब सच पता चलता है, तो वह अपने बेटे को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। फिल्म पूरे घटनाक्रम और उसके बाद चैत्रा के संघर्ष को गहराई से दिखाती है।

फिल्म का निर्देशन गुना शेखर ने किया है। इसमें सारा अर्जुन के अलावा भूमिका चावला, विग्नेश गाविरेड्डी, गौतम वासुदेव मेनन, पृथ्वीराज अड्डला और लिखिता यलमंचली महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कुल लंबाई 150 मिनट है।

 

संबंधित समाचार