1.76 करोड़ की लागत से दशरथ समाधि के पास शिव मंदिर परिसर का भव्य सौंदर्यीकरण, अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं को मिली हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार : दशरथ समाधि स्थल के समीप भगवान शंकर जी के मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्य के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसका सौन्दर्यीकरण करीब 176.77 लाख लागत से कराया जाएगा। जल निगम को पहली किश्त 25,000 अवमुक्त कर दी गई है। इसे लेकर रविवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष 2025-26 में श्री अयोध्या विकास परिषद के मद के अंतर्गत पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास की प्राविधानित धनराशि से निर्मित किया जाएगा, जिसमें यात्री निवास, स्तम्भ, मुख्य प्रवेश द्वार, पेयजल और यात्री सुविधा केन्द्र आदि का निर्माण कराया जाएगा।

नगर विधायक ने कहा कि दशरथ समाधि स्थल रामायण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां राजा दशरथ की समाधि मानी जाती है। राम मंदिर के बाद अयोध्या में पर्यटन विकास की लहर में यह स्थल भी पहले से विकास हो रहा है। अब भगवान शिव मंदिर परिसर में यात्री सुविधाएं यात्री निवास, पेयजल, साइट डेवलपमेंट, म्यूरल वॉल, स्तंभ, प्रवेश द्वार आदि जोड़कर इसे और आकर्षक बनाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान जल निगम के जे ई विजय मिश्रा ,शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह रमेश सिंह प्रधान नारा, संतोष सिंह अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार