Barabanki News: सड़क निर्माण में ढिलाई पर डीएम सख्त, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिये कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार को विभिन्न सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। 

डीएम ने सबसे पहले लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग के किमी 19 से 51 तक दो लेन पेव्ड शोल्डर एवं आबादी क्षेत्र में चार लेन चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। करीब 33 किलोमीटर लंबी परियोजना में नाले और नहरों पर बन रहे सेतु कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने, विद्युत पोल शिफ्टिंग, वृक्ष पातन और मिट्टी पटाई के कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधूरे छोड़े गए छोटे-छोटे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य चरणबद्ध और समग्र रूप से पूरे किए जाएं।

उन्होंने सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर समय से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा विकास खंड निन्दूरा क्षेत्र में बद्दुपुर-खिजना मोड़ से मल्लावा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिया निर्माण, ड्रेनेज व्यवस्था और अन्य निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण परियोजनाएं जनसुविधा और क्षेत्रीय विकास से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 राजीव राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म