लखनऊ : राहुल गांधी बोले-आर्थिक तूफान आ रहा है-बड़े झटके के लिए तैयार रहे जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

अमृत विचार : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुनियाभर में गहराते आर्थिक संकट को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरा है। लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, 'अब आर्थिक तूफान आ रहा है। उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं रहेगा बल्कि पूरा का पूरा टूटेगा। 

राहुल गांधी ने कहा कि, बड़ी दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। आर्थिक शॉक आ रहा है। वह अदाणी, अंबाणी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह यूपी के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर नहीं जाइए जबकि प्रधानमंत्री खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं।"

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। मंगलवार को वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रायबरेली के लिए रवाना होते वक्त पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने आर्थिक संकट को लेकर सरकार को घेरा है। 

संबंधित समाचार