बहराइच:  कैशलेस इलाज के जारी शासनादेश के विरोध में प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, बहराइच। प्रदेश के कर्मचारियों के इलाज के लिए लागू की गई सरकार की महत्वाकांक्षी कैशलेस इलाज योजना शुरुआत से पहले ही विवादों में घिर गयी है। कैशलेस के नाम पर शुल्क लेकर इलाज की सुविधा शिक्षकों को रास नही आ रही। इसके लिए शुक्रवार को शिक्षकों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने नियम को वापस लिए जाने की मांग की।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत जबरन शिक्षकों को शुल्क के साथ इलाज की सुविधा दिलाना चाहते हैं।

प्रदेश के  परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के कैशलेस इलाज को जारी शासनादेश में विसंगतियो को लेकर प्रदेश नेतृत्व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर सभी जनपदों में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित कैशलेस चिकित्सा के सशुल्क चिकित्सा बीमा आदेश को निरस्त कराने का कार्यक्रम तय हुआ है।

जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हम शिक्षकों के लिए  राज्यकर्मचारियों की भांति पूर्णतयः निःशुल्क व्यवस्था की पुरजोर मांग करते है। इसके बाद सभी ने ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला संगठन मंत्री रवि मोहन शुक्ल आदि थे। 

यह भी पढ़ें:-जौनपुर : डीएम ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा कर फसल बीमा पर दिया जोर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महिला विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा पर ' जिम्मेदार' मौन... नहीं सुधर रहे अवांछित तत्व, एपी सेन कॉलेज की छात्राएं रोजाना शर्मसार
PGI में डॉक्टरों की 98 नई भर्ती के लिए 28 तक जमा होंगे आवेदन... 41 विभागों में खाली पद, आरक्षित वर्ग के लिए विशेष अवसर
फीडबैक, शिकायतों के निस्तारण और स्कूलों में जागरूकता पर जोर... स्वच्छ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना की तैयार
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के आवेदनों का सत्यापन शुरू
वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि...CM योगी ने दिए सख्त निर्देश: संवेदनशील क्षेत्रों में विकास अब वैज्ञानिक मानकों और पर्यावरण संतुलन के साथ होगा