अयोध्या : बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हैदरगंज, अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत तारुन मार्ग पर बसंती का पुरवा के निकट शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन में भर्ती कराया गया है।

कुंवरपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र पंचराम बाइक से कहीं जा रहे थे। हैदरगंज तारुन मार्ग पर बसंती का पूरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल को लोगों ने सीएचसी तारून पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : मिल श्रमिक की संदिग्ध मौत, प्रबंधन पर लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार