CM भूपेश ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी प्रदेशवासियों को बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने बाबा की जयंती की पूर्व संध्या पर यहां जारी संदेश में गुरू घासीदास जी के उपदेशों और शिक्षा को याद करते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य एक समान हैं। बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उन्होने कहा कि गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और सभी मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या