अयोध्या: भूमि पूजन के लिए सिंधी काउंसिल ने दिया सिंधु जल व मिट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सिंधी काउंसिल आफ इंडिया के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भूमिपूजन व राम मंदिर निर्माण में लेह लद्दाख स्थित सिंधु नदी का जल व मध्य प्रदेश के शहर होशंगाबाद की नर्मदा नदी और लखनऊ गोमती नदी के झूलेलाल घाट की मिट्टी व जल क्षेत्रीय संगठन मंत्री को श्रीराम जन्मभूमि …

अयोध्या। सिंधी काउंसिल आफ इंडिया के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भूमिपूजन व राम मंदिर निर्माण में लेह लद्दाख स्थित सिंधु नदी का जल व मध्य प्रदेश के शहर होशंगाबाद की नर्मदा नदी और लखनऊ गोमती नदी के झूलेलाल घाट की मिट्टी व जल क्षेत्रीय संगठन मंत्री को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय मे भेंट किया।

इस मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश जी मुख्य रूप से मौजूद थे। अंबरीश ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जिस दिन सिंध प्रदेश भारत का हिस्सा होगा। धर्म की रक्षा के लिए सिंधी समाज को सिंध प्रदेश छोड़ना पड़ा। सिंधी समाज पुरुषार्थी व मेहनती समाज है। अपनी मेहनत व संघर्ष के बल पर तरक्की उन्नति की है।

इस मौके पर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनदास लधानी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में पूरे देश का सिंधी समाज पूरी भागीदारी निभाएगा काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर आहूजा व काउंसिल की यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र खत्री ने कहा की इस महान व ऐतिहासिक कार्य में सरयू नदी से लेकर सिंधु नदी तक की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और ऐतिहासिक राम मंदिर के भूमि पूजन में देश के सिंधी समाज का समर्पण भी यादगार रहेगा इस मौके पर लखनऊ से आए काउंसिल यूथ विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पंजवानी, उपाध्यक्ष संजय गुरनानी व समाजसेवी संतराम चांदवानी वह जे पी नागपाल मौजूद थे।

संबंधित समाचार