चित्रकूट: सत्यहरण बने जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष, मान सिंह महासचिव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, चित्रकूट। सत्यहरण यादव जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मान सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए मतदान हुआ था। शुक्रवार को मतगणना हुई। इस दौरान कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। 

अधिवक्ता सत्यहरण यादव 222 मत पाकर जिलाध्यक्ष बने हैं। उनके प्रतिद्वंद्वियों संजय करवरिया को 109 और जगत नारायण पांडेय को 98 मत मिले। महासचिव पद के लिए मान सिंह को चुना गया। उनको 129 मत मिले हैं। विजय त्रिपाठी को 121, पंकज त्रिपाठी को 108 और अनिल कुमार को 71 मत मिले। 312 मत पाकर त्रिभुवन नाथ सिंह कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। 

राजेश शुक्ला को 56 और शिवकुमार को 24 मत मिले। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदा प्रसाद प्रेमी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पर अनुजा श्रीवास्तव व प्रभात शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) पद पर अशोक कुमार सिंह व विजय प्रकाश सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन प्रवक्ता पद पर लक्ष्मण कुशवाहा, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अनुराग सिंह चंदेल और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर समीम हसन को निर्विरोध चुना गया है। इनके अलावा चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ताओं चंद्रपाल, योगेश कुमार, राजनारायण पांडेय, चुनबाद प्रसाद और दमयंती केशरवानी की देखरेख में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, उदयवीर अध्यक्ष और आदर्श पांडे बने महामंत्री

संबंधित समाचार