बरेली: छत से दिखाता था अश्लील वीडियो, विरोध करने पर पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। घर में सास के साथ रह रही महिला को पड़ोस में रहने वाले दो भाई छत से अश्लील वीडियो दिखाते हैं। कई बार मना करने पर भी नहीं माने तो पीड़िता ने विरोध जताया। इस पर दोनों भाई उसके घर में घुस आए और मारपीट की। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान …

बरेली,अमृत विचार। घर में सास के साथ रह रही महिला को पड़ोस में रहने वाले दो भाई छत से अश्लील वीडियो दिखाते हैं। कई बार मना करने पर भी नहीं माने तो पीड़िता ने विरोध जताया। इस पर दोनों भाई उसके घर में घुस आए और मारपीट की। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

बारादरी थाना क्षेत्र की काजी टोला निवासिनी महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में सिलाई का काम करता है। वह अपनी सास और चार बच्चों के साथ घर में रहती है। उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाई छत से उसके घर में ताका झांकी करते हैं। इसके साथ ही अश्लील इशारे करते हैं। पीड़िता ने बताया कि जब वह छत पर जाती है तो आरोपी उसको अश्लील वीडियो दिखाते हैं। कई बार मना किया, लेकिन नहीं माने।

महिला ने बताया कि रविवार को वह नहा रही थी। तभी दोनो भाई छत पर आए और अश्लील वीडियो दिखाकर इशारे करने लगे। जब आरोपियों के घर पर शिकायत की। तब दोनों भाई घर में घुस आए और उसे व उसकी सास के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर ले ली है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार