बरेली: धनेटा फाटक के पास गन्ने के खेत में मिली लाश, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम धनेटा फाटक के पास हाईवे से नीचे गन्ने के खेत में पुलिस को एक अज्ञात शख्स का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

मृतक सफेद रंग का कुर्ता पजामा और सफेद सैंडो बनियान उसके ऊपर कत्थई रंग की फुल बाजू की जर्सी। कुर्ते के ऊपर ब्राउन रंग का ऊनी स्वेटर, ब्राउन रंग का कैप और ब्राउन रंग के जूते पहने हैं उसके पास से एक सेल्फास की शीशी ओर देसी शराब का फ्रूटी का पाउच मिला है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, संगत ने किया निहाल

संबंधित समाचार