बरेली: शिक्षिका ने लगाया थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक शिक्षिका का आरोप है कि उसने प्रेमनगर थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी। जिससे नाराज होकर प्रेमनगर थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्रता की। शिक्षिका ने बुधवार को इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर थाना पर प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: पति से विवाद होने पर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

 शिक्षिका ने बताया कि वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी थी।  वह आज प्रभारी निरीक्षक से मिली तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की और भला-बुरा कहते हुए वहां से भगा दिया। बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा किया गया कृत्य मानहानि की श्रेणी में आता है। कहा कि घटना थाने की सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

 शिक्षिका ने उसी समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नम्बर पर फोन किया और उन्हें घटना के बारे में बताया। वह एसएसपी आवास पर भी गयी लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हुई। शिक्षिका प्रभारी निरीक्षक के व्यवहार से क्षुब्ध है और वह डिप्रेशन में आ गयी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: कश्मीर के जिला राजोरी में हुई आतंकवादी घटना की मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की निंदा

 

संबंधित समाचार