Air India की विमान में महिला पर 'पेशाब' करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरू से पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करने करने वाले शख्स शंकर मिश्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया की उड़ान में सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के एक दल ने आईजीआईए मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली लाया गया है और मामले में जांच की जा रही है।’’ शंकर मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने महिला द्वारा एअर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर चार जनवरी को मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें- विमान में पेशाब मामला : दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया के कर्मचारियों को किया तलब 

संबंधित समाचार