IND vs SL 1st ODI : विराट कोहली ने जड़ा 45वां वनडे शतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 374 रनों का टारगेट
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं..हम भी गेंदबाजी करना पसंद करते..यह अच्छी चुनौती है
गुवाहाटी। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है।श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रन मशीन विराट कोहली (113) के शानदार शतक और कप्तान रोहित शर्मा (83) के अर्धशतक की मदद से वनडे मैच में मंगलवार को श्रीलंका के सामने 374 रन का विशाल लक्ष्य रखा। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 45वां शतक जड़ते हुए 87 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के साथ 113 रन बनाये। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 73वां शतक है। इसके साथ कोहली (नौ) श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनने वाले बल्लेबाज बन गये हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (आठ) के पास था।
4:57 PM : भारत ने श्रीलंका को दिया 374 का टारगेट
विराट कोहली के शानदार शतक के दमपर टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 373/7 का स्कोर बनाया है। श्रीलंका को पहले वनडे में जीत के लिए 374 का स्कोर बनाना होगा। भारत के लिए इस मैच में दोनों ओपनर्स ने अर्धशतक जड़े, जिसमें रोहित शर्मा के 83, शुभमन गिल के 70 रन आए। जबकि विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली।
🙌🙌💯#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/DgdSlDSbpg
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
4:57 PM : विराट कोहली का 45वां वनडे शतक
विराट कोहली ने गुवाहाटी वनडे मैच में सेंचुरी जड़ दी है, यह उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। टीम इंडिया इस मैच में बड़े स्कोर की ओर बढ़ चली है। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का यह 10वां शतक है, जबकि घरेलू धरती पर यह उनका 20वां वनडे शतक है।
𝐂𝐄𝐍𝐓𝐔𝐑𝐘 𝐍𝐎.𝟕𝟑 𝐟𝐨𝐫 𝐕𝐈𝐑𝐀𝐓 𝐊𝐎𝐇𝐋𝐈 🫡🫡
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
A brilliant hundred from @imVkohli as he brings up his 45th ODI ton.
Live - https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/n1Kc9BCBwO
3:08 PM : भारत का तीसरा विकेट भी गिरा
शुभमन गिल के आउट होने के बाद टीम इंडिया लगातार अपने विकेट खो रही है। भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है और अब श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। भारत को स्कार 213 पर तीन विकेट हो गया है।
3:08 PM : टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा
टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा गया है। शानदार पारी खेल रहे शुभमन गिल 70 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 19.1 ओवर में 143/1 हो गया है।
2:57 PM : गिल ने जमाई वनडे करियर की 5वीं फिफ्टी
टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने भी अपने वनडे करियर की 5वीं फिफ्टी जमा दी है। उन्होंने 51 बॉल पर यह अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंकाई टीम अब तक एक भी विकेट नहीं ले सकी। भारत का स्कोर 141/0 है।
Shubman Gill joins the party with a well made FIFTY off 51 deliveries.
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
Live - https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/BqzDJ1Rwlr
2:15 PM : रोहित ने जड़ी करियर की 47वीं फिफ्टी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर की 47वीं वनडे फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 41 बॉल पर यह फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही रोहित ने अपने वनडे करियर के 9500 रन भी पूरे कर लिए हैं।
Captain @ImRo45 brings up his 47th ODI FIFTY!
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
A look at one of his MAXIMUMS in the innings so far.
Live - https://t.co/MB6gfx9iRy #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/KdjsFEZdxr
2:15 PM : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत
भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 75 रन बना लिए हैं। इस दौरान रोहित ने 44 और गिल ने 31 रन जड़ दिए हैं।
That's a brilliant 50-run partnership between @ImRo45 & @ShubmanGill 💥💥
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
Live - https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/nrIvQ6gdVK
1:53 PM : भारत का स्कोर-35/0
टीम इंडिया ने चार ओवर में 35 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
1:35 PM : रोहित और गिल ने की ओपनिंग
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच शुरू हो गया है। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग की। इस मैच में ईशान किशन को मौका नहीं मिला है।
क्या बोले दोनों कप्तान?
शनाका ने टॉस के बाद कहा, “रात में ओस को ध्यान में रखते हुए हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। जिस तरह से हम टी20 सीरीज में खेले उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। दिलशान मदुशंका आज डेब्यू कर रहे हैं।” भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। हम भी गेंदबाजी करना पसंद करते। यह अच्छी चुनौती है। मैदान कल ओस से भर गया था। ऐसा समय आएगा जब हमें ओस में गेंदबाजी करनी होगी, हमें इसके लिये तैयार रहना होगा क्योंकि विश्व कप नजदीक है। समय-समय पर चीजों को अलग तरीके से करना महत्वपूर्ण है। हमें सही दिशा में आगे बढ़ते रहने की जरूरत है। पिछली बार यहां एकदिवसीय मैच खेलना अच्छा रहा था, उम्मीद है कि आज हमारे पास एक और यादगार मैच होगा।”
The two Captains pose with the silverware ahead of the 1st ODI.
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
Who do you reckon will take this home?
Live action coming up shortly. Stay tuned!https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/bM6FLnxk9R
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका टीम : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनन्जय डी सिल्वा, चरित असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।
Sri Lanka have won the toss and elect to bowl first in the 1st ODI.
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
A look at our Playing XI for the game.
Live - https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/nd2D6s0rJm
ये भी पढ़ें : Team India : 'एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी टीम में बरकरार', Venkatesh Prasad ने Rohit Sharma को लगाई फटकार
