गोंडा : पुराने जेवर बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ठगी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख का सामान बरामद
गोंडा। मोतीगंज पुलिस ने मंगलवार को पुराने जेवर व बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद किया है।
थाना मोतीगंज पुलिस को ग्राम विद्यानगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो अज्ञात महिलाओं ने उसे व गांव की कई अन्य महिलाओं को पुराने टूटे-फूटे जेवर व बर्तन बदल कर नये जेवर व बर्तन देने के का लालच देकर धोखाधड़ी की है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की गई प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में रीना उर्फ पंडित चांदनी व अनीता को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पकड़ी गई दोनों शातिर महिलाएं झारखंड प्रांत के रांची जिले के कांटा टोला गांव की रहने वाली है। यहां वह गांव गांव घूमकर महिलाओं को पुराने जेवर व बर्तन के बदले नया जेवर व बर्तन देने का झांसा देकर ठगी करती थीं। पकड़ी गई महिलाओं के पास से 4710 रुपये की नकदी समेत तीन मोबाइल व करीब दस लाख रुपये के जेवर व बर्तन बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ें : निराश्रित गोवंश की समस्या का हो रहा स्थायी समाधान, सांसद-विधायक भी करें सहयोग: सीएम योगी
