ज्यादा मात्रा में 'एंटीबायोटिक्स' खाने से आपकी सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को जुकाम, बुखार, फेफड़ें और पेट से संबंधित बीमारी होती ही रहती हैं। ऐसे में अक्सर देखा गया है कि हम छोटी है या बड़ी बीमारी होने पर 'एंटीबायोटिक्स' खा ही लेते हैं। जो हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल बिहार की फेमस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के महीने में लगभग 20 लाख से ज्यादा एंटीबायोटिक्स बिकीं हैं। यह रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने सारे एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा है क्या?। 

ये भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, अपने दिल का ख्याल रखने के लिए इन चीजों से करें परहेज

बता दें BMJ Gut Journal में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक्स खाना आपको बीमार कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है तो आपको ज्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक्स खाना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए। 

दरअसल, BMJ Gut Journal में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 से 2018 तक के 10 साल से अधिक डेटा रखा गया। इस स्टडी में 61 लाख लोगों को शामिल किया गया। इसमें 55 लाख लोगों पर रिसर्च किया गया जिसमें देखा गया कि 55 लाख लोग ऐसे थे। जो ज्यादा एंटीबॉयोटिक्स खाते थे। उन्हें पेट से जुड़ी बीमारी ज्यादा थी। वहीं इन रिसर्च में इस बात का भी खुलासा किया गया कि 40 के उम्र के बाद जो लोग एंटीबायोटिक्स ज्यादा खाते हैं उनके शरीर पर कई तरह के नुकसान देखने को मिलते हैं। इससे पेट में पाई जाने वाली अच्छी बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है। साथ ही ये अल्सरेटिव कोलाइटिस का कारण बन सकता है। 

बता दें अल्सरेटिव कोलाइटिस एक सूजन आंत्र रोग है जो पेट में सूजन और अल्सर का कारण बन सकती है। अल्सरेटिव कोलाइटिस बड़ी आंत होती है। जिसे कोलन और रेक्टम कहा जाता है और इससे अंदरूनी परत भी प्रभावित होती है। वहीं इसके अलावा क्रोहन रोग यानी यह आपके पेट की पुरानी बीमारी और सूजन की भी वजह बन सकती है। यह आपके किडनी और लिवर पर भी प्रभाव डाल सकता है। इसके कई नुकसान भी हैं। इसलिए एंटीबायोटिक्स खाने से बचे नहीं तो ये आपके लिए काफी दिक्कत कर सकती है।  

ये भी पढ़ें- कड़वा है ये चिरायता, लेकिन गुणकारी भी

 

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा