पीलीभीत: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, 20 महिलाएं सम्मानित
पीलीभीत, अमृत विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए 20 युवती /महिलाएं सम्मानित की गई। पार्टी की नीतियों और सत्ता में रहते कराए गए काम भी गिनाए गए।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: भाजयुमो की यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में युवाओं ने लगाई दौड़, पांच हुए सम्मानित
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देशानुसार माधोटांडा रोड पर एक पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिवस को केक काटकर हर्षोल्लास से महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। 20 महिलाओं को सशक्त महिला सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर युसूफ मलिक ,मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी , इश्तियाक अहमद अंसारी, नीरज विक्रम सिंह, जाकिर हुसैन, आईबीएम स्कूल की प्रधानाचार्य तबस्सुम जमाल, ज्योति कुमारी, मैनाज ,अंजलि, नाजरीन, नरगिस खान, सीमा बी, खालिदा खातून ,नाजिश फातिमा आदि कांग्रेसी एवं पुरस्कृत महिलाएं शामिल रही।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत की देसी शराब की दुकानों में चोरी कर रहा था बरेली का गिरोह, दो गिरफ्तार
