Joshimath Crisis: जोशीमठ संकट पर राहुल गांधी ने प्रभावितों की मदद के लिए मांगे सुझाव

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लोंगो का समर्थन भी खूब मिल रहा है। राहुल गांधी देश के हर मुद्दे को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। इसी दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक प्रो. शेखर पाठक, प्रो. बीएस बुटोला एवं प्रो. प्रकाश उपाध्याय से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की।

लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे
उन्होंने जोशीमठ आपदा से निपटने और भू-धंसाव रोकने व आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी ने जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण आई आपदा पर चिंता प्रकट की। कहा, प्रभावित क्षेत्र के लोगों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ ही जोशीमठ नगर को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। कहा, जोशीमठ की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें काफी भयभीत करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Patwari Paper Leak: आयोग ने गठित की आंतरिक जांच, 380 सवाल ब्लैकलिस्ट, चहलकदमी वालों पर भी सख्ती

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया 

राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से भी जोशीमठ मामले में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। यात्रा में शामिल भू वैज्ञानिकों एवं पर्यावरणविदों ने राहुल गांधी को जानमाल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सुझाव दिया कि जोशीमठ क्षेत्र में बडे़ निर्माण कार्य एवं सुरंगें खोदने का काम तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से केंद्र में आवाज उठाने की मांग की है।

संबंधित समाचार