Ballia Incident: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक के स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव के टेढ़ी पुलिया के पास पकवाइनार-सिधागर घाट मार्ग पर शुक्रवार रात एक मोटरसाइकिल स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर उछलकर खाई में पलट गई। 

हादसे में भुवाल पासवान (35) और नौशाद (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों घायलों को फौरन रसड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले थे। वे शुक्रवार को खिचड़ी लेकर जिले के चौरा कथरिया गांव गए थे और रात को अपने गांव लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर में Physical Relationship का प्रलोभन देकर धन उगाही करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

संबंधित समाचार